सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Social inclusive policy and Mgnrega : A Sociological Study (SAMAJIK SAMAVESHI NITI AUR MGNREGA: EK SAMAJVIGYANIK ADHYAYAN)

-अनामिका सिंह

सामाजिक समावेशी नीति और मनरेगा : एक समाजवैज्ञानिक अध्ययन

’’महात्माँ गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम’’ कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तौर पर देश के समस्त ग्रामीण जनपदों में समानान्तर चलायी जा रही है, जिसे ग्रामीण बेरोजगारी निवारण, महिला सशक्तिकरण, नगरीय प्रवजन को रोकना, पर्यावरणीय सुरक्षा व प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के साथ ही ग्रामीण इलाकों के नागरिकों के जीवन-यापन व जीवन स्तर में आर्थिक सुधारों के प्रतिफल के रूप में चलाया जा रहा है, केन्द्रीय आँकड़ों व मनरेगा समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार इस योजना ने अपार सफलता प्राप्त की है जिसे ‘सील्वर वॉलेट’ भी कहा जाता हैं। मनरेगा योजना का निर्माण जिन उद्देश्यों को लेकर किया गया, उन सबको मिलाने पर आर्थिक सबलता व सामाजिक समावेशी की धारणा ही परिलक्षित होती है। जिसके लिए समाज के निम्न दर्जे के लोग व अनुसूचित जाति, जनजाति साथ ही आधी आबादी के रूप में महिलाओं को इस योजना में शामिल किया गया ताकि, इन वर्गों की आर्थिक सबलता के फलस्वरूप सामाजिक स्थिति में सुधार हो तथा यह निम्न वर्ग समाज की मुख्यधारासे जुड़ सकें। इन्हीं उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए देश के ग्रामीण जनपदों में अकुशलश्रम के लिए तैयार लोगों को 100 दिनों का निश्चित रोजगार दिया जायेगा, महिलाओं के लिए ग्रामीण स्तर पर निश्चित भाग 1/3 तय किया गया, व स्त्री-पुरूष समानता के लिए ‘समान कार्य समान मजदूरी’ का नियम बनाया गया, ताकि अकुशल ग्रामीण जनता आर्थिक रूप से खुद को मजबूत बना सकें।


सुप्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री प्रो0 अमर्त्य सेन ने अपनी कैपेबीलिटी एप्रोच की अवधारणा में बताया कि गरीबी व बाजारीकरण व्यक्ति को कमोडीटी प्राप्त करने में अक्षम बना देती है। जिससे व्यक्ति अपने जीवन दायी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में अक्षम हो जाता हैं जिसे इस योजना द्वारा दूर करने का प्रयास किया गया हैं। अमर्त्य सेन ने अपनी अवधारणा को समझाने के लिए साईकिल (कमोडीटी) का सहारा लिया है। जिसकी विशेषता के कारण व्यक्ति को आवागमन व ट्रांसपोर्वेशन की स्वतन्त्रता व सरलता प्राप्त होती है जिससे व्यक्ति की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। जिसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति आर्थिक सुदृढ़ता को प्राप्त करता है, ठीक उसी रूप में सरकार द्वारा आर्थिक मदद, प्रत्यक्ष भुगतान, न होकर कार्य के बदले- भुगतान की व्यवस्था के अनुरूप यह योजना अकुशल ग्रामीण श्रमिकों की क्षमता में वृद्धि करता है जिससे व्यक्ति अत्यधिक कार्य के लिए प्रेरित होता है और उत्तम कार्य स्थिति को प्राप्त कर उत्तम आर्थिक सुदृढ़ता को प्राप्त करता हैं। कार्य क्षमता में वृद्धि व आर्थिक सबलता, सामाजिक समानता का रास्ता प्रसस्त करती है जिससे व्यक्ति की सामाजिक स्थिति में सुधार होता है परिणामस्वरूप व्यक्ति समाज की मुख्य धारा में समाहित होता चला जाता है, गरीबी का बाजारीकरण व्यक्ति को कार्योचित संसाधन प्राप्ति में अक्षम बना देते है जिससे व्यक्ति की कार्यक्षमता में कमी आ जाती हैं और व्यक्ति अपनी खराब आर्थिकस्थिति के कारण समाज की मुख्य धारा से कट जाता है जिससे यह योजना समाप्त करने की दिशा में एक प्रयास है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बनाया है मैंने ये घर धीरे-धीरे (Banaya hai maine ye ghar dhire dhire) By Dr. Ram Darash Mishra

बनाया है मैंने ये घर धीरे-धीरे बनाया है मैंने ये घर धीरे-धीरे, खुले मेरे ख्वावों के पर धीरे-धीरे। किसी को गिराया न खुद को उछाला, कटा जिंदगी का सफर धीरे-धीरे। जहां आप पहुंचे छलांगे लगाकर, वहां मैं भी आया मगर धीरे-धीरे। पहाड़ों की कोई चुनौती नहीं थी, उठाता गया यूंही सर धीरे-धीरे। न हंस कर, न रोकर किसी ने उड़ेला, पिया खुद ही अपना जहर धीरे-धीरे। गिरा मैं कभी तो अकेले में रोया, गया दर्द से घाव भर धीरे-धीरे। जमीं खेत की साथ लेकर चला था, उगा उसमें कोई शहर धीरे-धीरे। मिला क्या न मुझको ऐ दुनिया तुम्हारी, मोहब्बत मिली, मगर धीरे-धीरे। साभार- साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रामदरश मिश्र  (हिन्दुस्तान (फुरसत) 1जुलाई 2018 को प्रकाशित)

युवा विधवाएं और प्रतिमानहीनता (Young Widows in India)

युवा विधवाएं और अप्रतिमानहीनता भारत में युवा विधवाएं  ‘‘जहाँ स्त्रियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते है’’ ऐसी वैचारिकी से पोषित हमारी वैदिक संस्कृति, सभ्यता के उत्तरोत्तर विकास क्रम में क्षीण होकर पूर्णतः पुरूषवादी मानसिकता से ग्रसित हो चली है। विवाह जैसी संस्था से बधे स्त्री व पुरूष के सम्बन्धों ने परिवार और समाज की रचना की, परन्तु पति की मृत्यु के पश्चात् स्त्री का अकेले जीवन निर्वहन करना अर्थात विधवा के रूप में, किसी कलंक या अभिशाप से कम नहीं है। भारतीय समाज में बाल -विवाह की प्रथा कानूनी रूप से निषिद्ध होने के बावजूद भी अभी प्रचलन में है। जिसके कारण एक और सामाजिक समस्या के उत्पन्न होने की संभावना बलवती होती है और वो है युवा विधवा की समस्या। चूंकि बाल-विवाह में लड़की की उम्र, लड़के से कम होती है। अतः युवावस्था में विधवा होने के अवसर सामान्य से अधिक हो जाते है और एक विधवा को अपवित्रता के ठप्पे से कलंकित बताकर, धार्मिक कर्मकाण्ड़ों, उत्सवों, त्योहारों एवं मांगलिक कार्यों में उनकी सहभागिका को अशुभ बताकर, उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन को पूर्ण रूपेण प्रतिबंध...

भारतीय संस्कृति की सापेक्षता का एक समाजशास्त्रीय विश्लेषण (A sociological analysis of the relativity of Indian culture)

भारतीय संस्कृति की सापेक्षता का एक समाजशास्त्रीय विश्लेषण (A sociological analysis of the relativity of Indian culture) संस्कृत और संस्कृति दोनों ही शब्द संस्कार से बने हैं। संस्कार का अर्थ है कुछ कृत्यों की पूर्ति करना, एक व्यक्ति जन्म से ही अनेक प्रकार के संस्कार करता है जिनमें उसे विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभानी पड़ती है। संस्कृति का अर्थ होता है विभिन्न संस्कारों के द्वारा सामूहिक जीवन के उद्देश्यों की प्राप्ति। यह परिमार्जन की एक प्रक्रिया है। संस्कारों को सम्पन्न करके ही एक मानव सामाजिक प्राणी बनता है। हमारी सामाजिक संस्कृति ही है जो हमारे समाज ने हमें भेंट की है इस सामाजिक विरासत को ही संस्कृति कहते हैं इसके अन्तर्गत मानव द्वारा निर्मित उस सम्पूर्ण व्यवस्था का समावेश होता है जिसमें रीतिरिवाज, रुढ़ियाँ, परम्पराएँ, संस्थाएँ, भाषा, धर्म, कला आदि का समावेश होता है जो मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक होते हैं। संस्कृति एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को प्राप्त होती हुई निरन्तर आगे बढ़ती है साथ ही प्रत्येक पीढ़ी इसको परिवर्तित, परिवर्धित एवं विकसित करती है। भारतीय संस...