सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवरात्रि के पहले दिन होती है "देवी शैलपुत्री" की पूजा (Shailputri is Worshiped on first day of Navratri )



नवदुर्गा में प्रथम पूजनीया "माँ शैलपुत्री देवी" 
Shailputri Devi
नवरात्रि के पहले दिन होती है "देवी शैलपुत्री" की पूजा 
नवरात्र के पहले दिन शक्तिस्वरुपा देवी दुर्गा के प्रथम रुप मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना का विधान है. हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार, देवी शैलपुत्री का जन्म पर्वतराज हिमालय के यहां हुआ था. इसलिए वे शैलसुता भी कहलाती हैं.

मां शैलपुत्री ध्यान मंत्र

वंदे वांछितलाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्‌ । 
वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌ ॥
पूणेन्दु निभां गौरी मूलाधार स्थितां प्रथम दुर्गा त्रिनेत्राम् ॥
पटाम्बर परिधानां रत्नाकिरीटा नामालंकार भूषिता ॥
प्रफुल्ल वंदना पल्लवाधरां कातंकपोलां तुंग कुचाम् ।
कमनीयां लावण्यां स्नेमुखी क्षीणमध्यां नितम्बनीम् ॥



देवी शैलपुत्री की उत्पत्ति की पौराणिक कथा

पौराणिक आख्यानों के अनुसार, अपने पूर्वजन्म में देवी शैलपुत्री प्रजापति दक्षराज की कन्या थीं और तब उनका नाम सती था. आदिशक्ति देवी सती का विवाह भगवान शंकर से हुआ था. एक बार दक्षराज ने विशाल यज्ञ आयोजित किया, जिसमें सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया, लेकिन शंकरजी को नहीं बुलाया.

रोष से भरी सती जब अपने पिता के यज्ञ में गईं तो दक्षराज ने भगवान शंकर के विरुद्ध कई अपशब्द कहे. देवी सती अपने पति भगवान शंकर का अपमान सहन नहीं कर सकीं. उन्होंने वहीं यज्ञ की वेदी में कूद कर अपने प्राण त्याग दिए.


अगले जन्म में देवी सती शैलराज हिमालय की पुत्री बनीं और शैलपुत्री के नाम से जानी गईं. जगत-कल्याण के लिए इस जन्म में भी उनका विवाह भगवान शंकर से ही हुआ. पार्वती और हेमवती उनके ही अन्य नाम हैं.

ऐसा है प्रथम नवदुर्गा शैलपुत्री का दिव्य रुप

नवदुर्गाओं में प्रथम देवी शैलपुत्री अपने दाहिने हाथ में त्रिशूल धारण करती है, जो भगवान शिव का भी अस्त्र है. देवी शैलपुत्री का त्रिशूल जहां पापियों का विनाश करता है, वहीं भक्तों को अभयदान का आश्वासन देता है.

उनके बाएं हाथ में कमल का पुष्प सुशोभित है, जो अविचल ज्ञान और शांति का प्रतीक है. भगवान शिव की भांति देवी शैलपत्री का वाहन भी वृषभ है. यही कारण है कि वे वृषारूढ़ा देवी के नाम से भी विख्यात हैं.

देवी शैलपुत्री की आराधना के प्रभावशाली मंत्र

नव दुर्गा के प्रथम रुप शैलपुत्री की शक्तियां अपरम्पार हैं. मान्यता है कि नवरात्र-पूजन के प्रथम दिन इनकी उपासना उपयुक्त मंत्रों से करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और देवी मां की कृपा प्राप्त होती है, तो आइए जानते हैं उनकी आराधना के कुछ प्रभावशाली स्तुति और मंत्रों के बारे में:

मां शैलपुत्री स्तोत्र पाठ


टिप्पणिया
प्रथम दुर्गा त्वंहि भवसागर: तारणीम् ।
धन ऐश्वर्य दायिनी शैलपुत्री प्रणमाभ्यम् ॥
त्रिलोजननी त्वंहि परमानंद प्रदीयमान् ।
सौभाग्यरोग्य दायनी शैलपुत्री प्रणमाभ्यहम् ॥
चराचरेश्वरी त्वंहि महामोह: विनाशिन ।
मुक्ति भुक्ति दायनीं शैलपुत्री प्रमनाम्यहम् ॥

शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के प्रथम दिन साधक और योगी देवी शैलपुत्री की आराधना कर अपने चित्त और मन को मूलाधार चक्र पर केंद्रित करते हैं.

साभार- खबर NDTV 21.09.2017


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बनाया है मैंने ये घर धीरे-धीरे (Banaya hai maine ye ghar dhire dhire) By Dr. Ram Darash Mishra

बनाया है मैंने ये घर धीरे-धीरे बनाया है मैंने ये घर धीरे-धीरे, खुले मेरे ख्वावों के पर धीरे-धीरे। किसी को गिराया न खुद को उछाला, कटा जिंदगी का सफर धीरे-धीरे। जहां आप पहुंचे छलांगे लगाकर, वहां मैं भी आया मगर धीरे-धीरे। पहाड़ों की कोई चुनौती नहीं थी, उठाता गया यूंही सर धीरे-धीरे। न हंस कर, न रोकर किसी ने उड़ेला, पिया खुद ही अपना जहर धीरे-धीरे। गिरा मैं कभी तो अकेले में रोया, गया दर्द से घाव भर धीरे-धीरे। जमीं खेत की साथ लेकर चला था, उगा उसमें कोई शहर धीरे-धीरे। मिला क्या न मुझको ऐ दुनिया तुम्हारी, मोहब्बत मिली, मगर धीरे-धीरे। साभार- साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रामदरश मिश्र  (हिन्दुस्तान (फुरसत) 1जुलाई 2018 को प्रकाशित)

भारतीय संस्कृति की सापेक्षता का एक समाजशास्त्रीय विश्लेषण (A sociological analysis of the relativity of Indian culture)

भारतीय संस्कृति की सापेक्षता का एक समाजशास्त्रीय विश्लेषण (A sociological analysis of the relativity of Indian culture) संस्कृत और संस्कृति दोनों ही शब्द संस्कार से बने हैं। संस्कार का अर्थ है कुछ कृत्यों की पूर्ति करना, एक व्यक्ति जन्म से ही अनेक प्रकार के संस्कार करता है जिनमें उसे विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभानी पड़ती है। संस्कृति का अर्थ होता है विभिन्न संस्कारों के द्वारा सामूहिक जीवन के उद्देश्यों की प्राप्ति। यह परिमार्जन की एक प्रक्रिया है। संस्कारों को सम्पन्न करके ही एक मानव सामाजिक प्राणी बनता है। हमारी सामाजिक संस्कृति ही है जो हमारे समाज ने हमें भेंट की है इस सामाजिक विरासत को ही संस्कृति कहते हैं इसके अन्तर्गत मानव द्वारा निर्मित उस सम्पूर्ण व्यवस्था का समावेश होता है जिसमें रीतिरिवाज, रुढ़ियाँ, परम्पराएँ, संस्थाएँ, भाषा, धर्म, कला आदि का समावेश होता है जो मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक होते हैं। संस्कृति एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को प्राप्त होती हुई निरन्तर आगे बढ़ती है साथ ही प्रत्येक पीढ़ी इसको परिवर्तित, परिवर्धित एवं विकसित करती है। भारतीय संस...

UPTET/CTET के लिए बालविकास की महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

UPTET/CTET के लिए बालविकास की महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी Para chhaee.com प्रश्‍न 1- पियाजे ने बुद्धि को किसके प्रति समायोजन योग्यता के रूप में परिभाषित किया है। उत्‍तर - भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण । प्रश्‍न 2- किस विद्वान ने नैतिक वृद्धि की अवस्थाओं की अवधारणा प्रस्तुत की है। उत्‍तर - कोहलबर्ग ने । प्रश्‍न 3- जीनपियाजे के अनुसार कोई बच्चा किस अवस्था में अपने परिवेश की वस्तुकओं को पहचानने एवं उनमें विभेद करने लगता है। उत्‍तर - पूर्व – संक्रियात्मक अवस्था । प्रश्‍न 4- व्य्गोट्स्कीं के अनुसार बच्चे् अपने साथी – समूह के सक्रिय सदस्य कब होते है। उत्‍तर - किशोरावस्था । प्रश्‍न 5- फ्रॉयड के अनुसार किसी बच्चे में समाजीकरण की प्रक्रिया हेतु सर्वोतम आयु होती है। उत्‍तर - पॉच वर्ष । प्रश्‍न 6- बालको के नैतिक विकास को समझने के लिए जीन पियाजे ने कौन सी विधि को अपनाया। उत्‍तर - साक्षत्कार विधि । प्रश्‍न 7- बच्चे दुनिया के बारे में अपनी समझ का सृजन करते है। यह किस विद्वान का कथन है। उत्‍तर - जीन पियाजे । प्रश्‍न 8- यह कथन किसका है कि ज्ञानात्मक विकास नकल पर आधारित न होकर खोज प...